खेतों में पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने वाले 36 किसानों पर एक सप्ताह में कार्रवाई की गई। इन पर एक लाख 35 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसमें से अभी तक 42 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला भी जा चुका है। पराली जलाने वाले की सूचना देने की जिम्मेदारी लेखपाल व पंचायत मित्र को दी।
एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पराली जलाने वाले किसानों से दो एकड़ पर 2500 रुपये, पांच एकड़ पर पांच हजार रुपये व पांच एकड़ से अधिक भूमि होने पर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पराली जलाने की सूचना देने के लिए लेखपाल एवं ग्राम पंचायत मित्रों को लगाया गया है।
पिछले एक सप्ताह में तहसील क्षेत्र में 36 किसानों के खिलाफ पराली जलाने की सूचना मिली है। इन पर कार्रवाई की गई है। इन किसानों पर एक लाख 35 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 42 हजार 500 रुपये जुर्माने की धनराशि वसूली भी जा चुकी है।