उरई। पदोन्नति, वेतन उच्चीकरण, एसीपी विसंगति, बाइक भत्ता जैसी मांगों के अलावा कार्य का भार ज्यादा होने के कारण पिछले बीस दिन से आंदोलन कर रहे लेखपाल मंगलवार को एक बार फिर गरजे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
लेखपाल संघ ने कहा कि तमाम मांगों पर शासन से सहमति बन चुकी थी लेकिन शासनसदेश अभी तक जारी नहीं किया गया। जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाती हैं तब तक उनका आंदोलन प्रांतीय आह्वान पर जारी रहेगा। शाम को लेखपालों ने कैंडल मार्च भी निकाला। मंगलवार को सदर तहसील के बाहर धरना देकर लेखपाल संघ ने नारेबाजी करते हुए सरकार से अपना हक मांगा। इस दौरान हरीसिंह, वीरसिंह,अरविंद, ओमप्रकाश, रमेश, महेंद्र, अश्वनी, रामराज राजपूत, राजेश, दिग्विजय, अमित पाल, पुष्पेंद्र वर्मा आदि ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रार्थनापत्र का निस्तारण बंद किया
कोंच। तहसील इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह एवं मंत्री सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि आठ सूत्री मांगों को लेकर गत 5 नवंबर से आंदोलन पर हैं जिसमें संघ ने लगभग 8 हजार अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्रों का कार्य बंद कर दिया गया है, इससे लगभग 25 हजार राजस्व ग्रामों के आय जाति निवास प्रमाण पत्र आईजीआरएस, तहसील दिवस आदि से संबंधित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण बंद हैं। इस दौरान वशिष्ठ कुमार, प्रेमनारायण, दिनेश मिश्रा, रामकुमार, लाखनसिंह, रमेशचंद्र, अखिलेश,अरविंद, याज्ञवाल्क्य त्रिपाठी, अशोक राजपूत, अंकुर, पीयूष वर्मा, सुयश पाठक, संजना, अंकिता, हेमलता गोस्वामी, नरेंद्र गुप्ता आदि लेखपाल रहे।
शासनादेश निर्गत न करने के विरोध में धरना
माधौगढ़। वेतन, भत्ता, पेंशन विसंगति, पदोन्नति जैसी मांगों पर शासन से सहमति के बावजूद शासनादेश निर्गत न होने से लेखपाल संघ आंदोलनरत है। तहसील परिसर पर लेखपाल संघ अध्यक्ष संदीप सिंह की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सालिकराम को सौंपा। इसमें ओमनारायण चतुर्वेदी, चंद्रपाल, प्रज्ञा मिश्रा, शालिनी, निशा यादव, परमात्मा शरण, सीमा, योगेंद्र सिंह, शशांक सोनी, मनीष आर्या, पंचमलाल, मंसूर खान आदि रहे।
21 दिन से चल रहा लेखपालों का आंदोलन
जालौन। लेखपालों की समस्याओं का 21 दिन के आंदोलन के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है। ऐसी स्थिति में अब लेखपाल लखनऊ जाकर आंदोलन करेंगे। यह बात तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कही। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अरविंद सिंह यादव व मंत्री रामकिशोर गुप्ता के नेतृत्व मे 4 दिसंबर कोलखनऊ रवाना होंगे। इस दौरान शंकर शरण शास्त्री, जसवंत सिंह, विनोद वर्मा, इंद्रपाल सिंह, रामदत्त, लवी, शिवराज, राकेश मिश्रा, जितेंद्र, मनोज, नैंसी मिश्रा, पूजा, कृष्णाबाबू आदि रहे।
सदर तहसील के बाहर धरना देते लेखपाल- फोटो : ORAI
कोच में नारेबाजी करते लेखपाल- फोटो : ORAI