फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लीकेज सिलिंडर में लगी आग, धमाके के साथ फटा

Sun, 24 Mar 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। जिससे सिलिंडर फट गया। घर में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी रोड स्थित मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी देशराज अहिरवार के घर में रविवार दोपहर में होली के त्योहार को लेकर पकवान बन रहे थे। तभी सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घर के लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। आग न बुझने पर सभी परिजन घर के बाहर आ गए। तभी तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। जिससे पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
आसपास के लोग देशराज के घर के पास पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आग से गृहस्थी का काफी सामान जल गया है। लेकिन आग से कोई हताहत नहीं हुआ। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें