फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लीकेज सिलिंडर ब्लास्ट, मकान की दीवार ढही

Wed, 26 Mar 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लीकेज सिलिंडर से मंगलवार शाम चार बजे मोहल्ला तिलक नगर दढ़वा में एक घर में आग लग गई। इससे परिजनों में खलबली मच गई। कुछ देर बाद अचानक सिलिंडर फट गया और घर की दीवार गिर गई। परिजनों को बचाने व सामान निकालने के दौरान दो लोग आग से झुलस गए। लोगों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। फायर टीम ने करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का सामान जल गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर दढ़वा निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ गुड्डू के मकान में किराये पर टेलर मो. नईम पूरे परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम चार बजे उनके घर में रखे सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घर में मौजूद लोगों में खलबली मच गई।
लोगों को बाहर निकालने में नईम व उसका पुत्र वसीम झुलस गए। जैसे ही सभी लोग बाहर निकले तभी सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे घर की दीवार टूटकर गिर गई। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा अधिकतर सामान जल गया। हादसा दूसरी मंजिल पर होने से दमकल कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



घनी आबादी में आग से दहशत में रहे लोग
उरई। शहर का बजरिया सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला क्षेत्र माना जाता है। उससे जुड़ा ही मोहल्ला तिलक नगर है। जिस जगह पर आग लगी वहां करीब एक सैकड़ा कतार में दुकानें हैं, साथ ही आसपास घनी आबादी भी रहती है। जैसे ही आग लगी तो आसपास के लोग तो घबराकर अपना सामान बचाने की जुगत में जुट गए। लेकिन गनीमत रही कि दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें