फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग

Wed, 26 Mar 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के आंबेडकर चौराहे पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान धू-धूकर जलने लगी। दमकल टीम ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर चौराहे पर सुधीर कुमार चंद्र की कॉस्मेटिक की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान बंदकर घर चले गए। करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास रहने वालों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। दमकल जब तक दुकान पर पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
दमकल ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पर पहुंचे दुकानदार सुधीर ने बताया कि आग लगने से करीब पांच लाख का सामान जला है। आग इतनी विकराल थी कि अंदर का कोई भी सामान नहीं बचा है। बाहर जो फर्नीचर लगा हुआ था, वह भी जल गया है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि आग को फायर टीम ने काबू पा लिया था, इससे अन्य दुकानों तक आग नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन


आग की जानकारी पर पहुंच गए अन्य दुकानदार
आंबेडकर चौराहे पर रात करीब एक बजे जैसे ही आग लगी तो इसकी जानकारी लोगों ने दुकानदारों को दी। इस पर सभी दुकानदार वहां पहुंच गए। बता दें कि जिस जगह पर दुकान में आग लगी है, उस पट्टी पर करीब एक दर्जन से अधिक दुकानें संचालित होती हैं। इनमें अधिकतर दुकानें किराना से संबंधित हैं। साथ ही दुकान के पीछे दरगाह भी स्थापित है। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। आग बुझने पर अन्य दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें