फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लाइनमैनों की ढिलाई, तीन घंटे बाद ठीक हो सका फॉल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। विद्युत उपकेंद्र की व्यवस्थाएं शनिवार रात एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गईं। रात करीब साढ़े आठ बजे एचटी लाइन का तार टूटने से पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में लोग करीब तीन घंटे तक बिजली के बिना परेशान रहे। आरोप है कि फॉल्ट की सूचना मिलने के बाद भी लाइनमैनों ने शुरुआत में मरम्मत कार्य में गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे और तत्काल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। उस समय उपकेंद्र पर केवल एक लाइनमैन मौजूद था, जबकि अन्य कर्मचारी ड्यूटी छोड़कर जा चुके थे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कर्मचारियों ने पहले फॉल्ट ठीक करने में आनाकानी की।
इसके बाद लोगों ने हाल ही में आटा उपकेंद्र पर तैनात जेई अभिषेक कश्यप को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर जेई ने सभी लाइनमैनों को फोन पर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचने और हर हाल में बिजली आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की तलाश के बाद टूटे हुए एचटी लाइन के तार का पता लगाकर मरम्मत शुरू की। लगभग तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जेई अभिषेक कश्यप ने बताया कि सभी लाइनमैनों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें