पत्नी की हत्या के बाद खुद को आग लगाई
- फोटो : डेमो फोटो
शहर कोतवाली के मुहल्ला नीलवरी में शनिवार की रात जलती लैंप बिस्तर पर गिरने से छप्पर में गिरने से दंपति झुलस गए। इससे दंपति गंभीर रूप से झुलस गए। चीखपुकार सुनकर परिजन मौंके पर पहुंचे और दोनाें को बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पति की हालत नाजुक है उसका उपचार चल रहा है। मुहल्ला नीलवरी निवासी इमरान (27) अपनी पत्नी
गुड़िया (25) के साथ शनिवार की देर रात आंगन में बने छप्पर के नीचे सो रहा था। देर रात करीब 12 बजे पास में ही रखी लैंप उनकी चारपाई पर गिर गई। इससे कपड़ों में आग लग गई और दंपति आग का गोला बनकर इधर उधर भागने लगे। चीख पुकार सुनकर परिजन जागे और दोनाें पर कंबल डालकर बचाया। रात में ही इमरजेंसी ले गए। यहां देर रात उपचार के दौरान गुड़िया की मौत हो गई जबकि पति
इमरान की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। मायके वाले अगर तहरीर देंगे तो उसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।