फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 19 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाजार से सामान लेकर बाइक से घर जा रहे एक युवक को जालौन रोड डीएम बंगला के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट ने लगाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक  के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की है। मुहल्ला सुशीलनगर जालौन रोड निवासी अजय अहिरवार (28) पुत्र ईश्वरदयाल शनिवार की रात 10 बजे बाइक से बाजार से वापस घर जा रहा था। जब उसकी बाइक एनसीसी आफिस व डीएम बंगले के बीच में पहुंची तभी जालौन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अजय सड़क पर गिर गया और ट्रक का

पहिया उसके पैराें से निकल गया। हेलमेट न लगाने के कारण उसके सिर में भी गंभीर चोट आई थी। वहां से गुजर रहे राहगीराें ने युवक से नंबर लेकर परिजनाें को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहंचे उससे पहले कोतवाली पुलिस युवक को अस्पताल ले जा चुकी थी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे झांसी ले जा
विज्ञापन


रहे थे तभी रास्ते में अजय की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस दौरान मौके से चालक भाग निकला। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।

बाइक की टक्कर से बच्ची घायल
घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारकर घायल किया। पीड़ित के पिता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी।   कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हथेरी निवासी फीरोज खां ने पुलिस को बताया कि उसकी दो वर्र्षीय बच्ची साहिबा सुबह घर के बाहर खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार से बाइक चला रहे गांव के ही बउआ ने उसे टक्कर मार दी। इससे बच्ची के पैर में फ्रेक्चर हो गया है। जब उसने बउआ से बच्ची के इलाज के लिए कहा तो वह लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें