फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार्य पूरा होने के पहले ही कर दिया लाखों का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। ब्लॉक के ग्राम पंचायत आल में तैनात सचिव शिवम गुप्ता के कार्यमुक्त होने के बाद हस्ताक्षर कर लाखों रुपये निकालने की जांच की शुरुआत अभी हो भी नहीं पाई कि एक और फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। अपनी चहेती फर्म को काम होने से पहले ही लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

अपने लाभ के लिए सचिव ने चहेती फर्म पवन वर्कशॉप को आरसीसी सेंटर निर्माण के लिए एक माह पहले 1.54 लाख 734 रुपये का भुगतान कर दिया। कार्य के पहले सुनील कुमार के नाम पर 35 हजार 840 रुपये का भुगतान उनके खाते में कर दिया गया। आरसीसी सेंटर अभी भी अधूरा पड़ा है। पिलरों के सरिये खाली निकले पड़े हैं पांच फीट ऊंची दिवारों का काम करके उसको अधूरा छोड़ दिया गया।
बिना प्रधान की जानकारी के फर्जी तरीके से तथ्यों को छुपा कर डोंगल लगाकर 2.26 लाख का भुगतान इसी पंचायत में किया जा चुका है। आल ग्राम पंचायत में ही दिव्यांगों के लिए शौचालय का करीब दो लाख रुपये का भुगतान कई महीने पहले कर दिया गया था। शौचालय में न तो अभी तक बैठने के लिए कोई सीट और न ही पानी की कोई व्यवस्था है। प्रधान पुत्र सुमित कुमार ने सचिव पर डोंगल अपने पास व बिना सरकारी कंप्यूटर के बिलों व अटैचमेंट फाइल में कोरा कागज लगाकर भुगतान करने का आरोप लगाया था। वहीं कंसल्टेंट इंजीनियर को दो की जगह पांच प्रतिशत का भुगतान करने, कंसल्टेंट इंजीनियर सुमित कुमार को कार्य से एक माह पहले पांच प्रतिशत 9086 रुपये का भुगतान उनके खाते में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें