फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भैया नहीं, डॉक्टर साहब कहो, प्राचार्य ने जांच समिति बनाई

Fri, 14 Feb 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक में तैनात टेक्नीशियन ने एक युवती से अभद्रता की। युवती ने बताया कि जब वह ब्लड बैंक पहुंची और उसने टेक्नीशियन से भैया कहा तो वह नाराज हो गए और बोले कि भैया नहीं डॉक्टर साहब बोलो। इसके बाद उससे अभद्रता की। प्राचार्य ने पूरे मामले के लिए जांच टीम बनाई है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार को ब्लड बैंक में सैंपल देने कक्ष संख्या छह में गई थी। आरोप है कि तभी लैब टेक्नीशियन देवेंद्र पांडेय से उसने भैया कह दिया। इस पर वह भड़क गए और उससे अभद्रता करते हुए बोले कि वह यहां भैया सुनने के लिए नहीं बैठा है। डॉक्टर साहब कहो। इसके बाद उन्होंने उससे अभद्रता की।
युवती की शिकायत पर प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। बता दें कि लगातार मेडिकल कालेज में महिलाओं से अभद्रता की शिकायत आती रहती है। सितंबर 2024 में, एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ एक लिपिक द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया था। जिसमें लिपिक ने महिला डॉक्टर के आवास पर जाकर उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की थी। शिकायत के बाद लिपिक को निलंबित कर दिया गया था और मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें