फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाया मास्क, हाथों में थामा सहमति पत्र, चल पड़े स्कूल

विज्ञापन
बीकेडी स्कूल में छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीन करते स्टाफ के लोग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई(जालौन)। लगभग सात माह बाद छात्र और छात्राएं मास्क लगा, हाथों में माता-पिता का सहमति पत्र लेकर विद्यालयों में पहुंचे। कई जगह छात्र-छात्राओं का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। बिना अभिभावकों की सहमति पत्र वाले बच्चों को गेट से लौटा दिया गया। डीआईओएस भगवत पटेल ने कई स्कूलों का निरीक्षण कर सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी की व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

सोमवार से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों को पचास फीसदी छात्र-छात्राओं के लिए खोलने के आदेश जारी किए गए थे। पहले दिन स्कूल खुलने पर बच्चों के साथ शिक्षकों में भी खुशी देखी गई। शहर की विनायक एकेडमी, बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज, सर्वोदय इंटर कालेज, गांधी इंटर कालेज, जीआईसी, सनातन धर्म इंटर कालेज समेत सभी कालेजों में सामाजिक दूरी के साथ दो पालियों में पढ़ाई हुई। स्कूलों में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइजेशन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने हिदायत दी नियमों का पालन किया जाए। नजदीकी सरकारी अस्पताल में तैनात स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित रखें। साफ सफाई और सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर दें। मास्क लगाकर ही कक्षाएं संचालित की जाएं।
12 फीसदी छात्राएं- छात्र पहुंचे विद्यालय
शासन की गाइड लाइन के अनुसार 50 फीसदी बच्चों को 19 अक्तूबर से स्कूल कालेज पहुंचने की अनुमति है। पहले दिन 12 फीसदी छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। डीआईओएस के मुताबिक जिले में कुल 231 स्कूल संचालित हैं। कक्षा 9 से 12 तक लगभग 77 हजार छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। कुल 9945 छात्राएं- छात्र- उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें