फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। मजदूर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा देख परिजनों को जानकारी दी। बताया कि वह शराब पीने का आदी था। पुलिस जांच में जुटी है। उसके मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रिनिया गांव निवासी ब्रजेश द्विवेदी (45) मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी, इस पर वह शराब का आदी हो गया था। वह बिना बताए ही घर से बाहर चला जाता था। सोमवार की शाम को ग्रामीण जब गांव से बाहर जा रहे थे तो वह सड़क किनारे पड़ा दिखा। इस पर सूचना उनके भाई विमल द्विवेदी व उमेश द्विवेदी को दी गई। मौके पर पहुंचे भाइयों ने पुलिस को सूचना दी। भाइयों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। व्यक्ति की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें