उरई। झांसी-कानपुर हाईवे पर टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर के इंदिरा नगर सोसाइटी निवासी अवधेश कुमार मिश्रा (35) के रूप में हुई है। वह झांसी के पास एक फर्म के माध्यम से गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य करता था।
बताया गया कि अवधेश किसी काम से बाइक से कानपुर लौट रहा था। इसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।
हैप्पी गुप्ता।
हैप्पी गुप्ता।
हैप्पी गुप्ता।
हैप्पी गुप्ता।
हैप्पी गुप्ता।