फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: साइकिल सवार मजदूर को ट्रक ने 10 मीटर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
फोटो - 21 मृतक विपिन कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित आटा बस स्टैंड के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। सड़क पार कर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला, लेकिन स्थानीय लोगों ने बाइक से पीछा कर चालक और हेल्पर समेत ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आटा निवासी विपिन कुमार (30) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और शुक्रवार को ही घर लौटा था। परिजनों के अनुसार वह शाम को किसी काम से साइकिल से आटा बस स्टैंड गया था। लौटते समय सड़क पार करते वक्त कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक विपिन को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए बाइक से उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक और हेल्पर को ट्रक सहित आटा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विपिन अपने पिता विनोद का सबसे बड़ा बेटा था और दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी संजना और दो छोटी बेटियां हैं। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और हेल्पर को थाना लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पति का शव देखकर बेसुध हुई संजना

हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी संजना और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पति का शव देखते ही संजना बदहवास होकर बेहोश हो गईं। वहीं पिता विनोद भी बेटे का शव देखकर खुद को संभाल नहीं सके। छोटे भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार की महिलाओं के विलाप से माहौल गमगीन हो गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

फोटो - 21 मृतक विपिन कुमार की फाइल फोटो।

फोटो - 21 मृतक विपिन कुमार की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें