फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर के मोहल्ला आलमपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक मजदूर तीसरी मंजिल से गिर गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, यहां उसे झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया कि वह शराब के नशे में था, संतुलन बिगड़ने से गिर गया।
विज्ञापन

नगर के आलमपुर स्थित कांशीराम चंदा (45) अपनी पत्नी बिल्लो व बच्चों के साथ रहता था। लोगों का कहना है कि शराब का आदी था। वह मजदूरी करता था। उसकी पत्नी बिल्लो कपड़ों की सिलाई कर बच्चों की परवरिश कर रही है। शनिवार की देर शाम को वह शराब के नशे में तीसरी मंजिल से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी जाने की सलाह दी। परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीओ एके सिंह का कहना है कि युवक की गिरने से मौत हुई है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें