फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला को प्रसव पीड़ा पर रोकी गई कुशीनगर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुंबई के कल्याण से खलीलाबाद जा रही महिला को प्रसव पीड़ा होने पर कुशीनगर एक्सप्रेस को कोंच स्टेशन पर रोक दिया गया। प्रसूता को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने एक पुत्र को जन्म दिया है।
विज्ञापन

संत कबीरनगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र के सुकरौली निवासी नाजिया खातून पति सलीम के साथ मुंबई के कल्याण में रहती हैं। सलीम वहां फर्नीचर का काम करते हैं। प्रसव का समय नजदीक होने के कारण वह घर लौट रही थी। उसके साथ एक बच्चा भी था।
मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस में थर्ड एसी के बी 3 कोच की 22 नंबर सीट पर उनका रिजर्वेशन था। मंगलवार की रात झांसी से जैसे ही ट्रेन उरई के लिए चली, उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन

इस पर यात्रियों ने हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दी। कोंच स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। आरपीएफ की कांस्टेबल पिंकी व प्वाइंट्समैन प्रकाश कोच ने प्रसूता को ट्रेन से उतारा। इसके चलते ट्रेन 9.19 बजे से 9.32 बजे तक खड़ी रही।
इसके बाद महिला को जिला अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती कराया। डॉ. मंजीत, स्टाफ नर्स रमा, शशि की देखरेख में सुबह 10.02 बजे नाजिया ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसके घरवालों को सूचना दी गई। बुधवार की सुबह सास शाहजहां भी आ गईं। सीएमएस डॉ. एसके पाल ने बताया कि जच्चा बच्चा सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें