फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: धीमी रही कुंभ स्पेशल की चाल, यात्रियों ने किया घंटों इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन की चाल धीमी होने से यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

झांसी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर 01803 की चाल पिछले कई दिनों से धीमी पड़ गई है। इसकी वजह से यह ट्रेन प्रयागराज जाने वाली यात्रियों को कई घंटे इंतजार कर रही है। बुधवार को अपने निर्धारित समय दोपहर के 1:50 बजे के स्थान पर शाम साढ़े पांच बजे तीन घंटा 30 मिनट देरी से आई। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन पिछले चार-पांच दिनों से इतनी देरी से आ रही है कि कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।
उनका कहना है कि सीधे प्रयागराज के लिए ट्रेन होने की वजह से अन्य ट्रेनों से जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा इस रेलखंड से गुजरने वाली मुंबई से गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से आ रही है। वहीं ग्वालियर बरौनी छपरा मेल निरस्त रही। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन में रखरखाव और मौसम की वजह से देरी हो रही है। सब ठीक होते ही ट्रेनों का संचालन सही समय से होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें