उरई। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से छह फरवरी को सुबह 11 बजे से कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला व कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में आए अभ्यर्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य को लेकर मार्गदर्शन किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। मेले में एचआर कंपनी और एलआईसी जैसी कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगी। दोनों कंपनियों में 100-100 पद रिक्त हैं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा सहित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में उपस्थित हों। यह रोजगार मेला निशुल्क है। (संवाद)