सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते सपाई।
- फोटो : ORAI
उरई। सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा सरकार के लाए श्रमिक और कृषि विधेयकों का विरोध किया।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। ज्ञापन में बताया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों से किसान और श्रमिकों के हितों को गहरा आघात लगा है। सरकार की इन नीतियों से कारपोरेट घरानों को फायदा होगा। इससे किसानों और श्रमिकों की बदहाली और बढ़ेगी। समय रहते कृषि और श्रमिक कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो सूबे में खेती बर्बाद हो जाएगी। श्रमिक बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे। इन विधेयकों को वापस लिया जाए।
पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, दयाशंकर वर्मा, सुरेंद्र, जैनुल आबदीन, मानसिंह वर्मा, वीरेंद्र यादव, अतर सिंह, जमालुद्दीन, फरहत उल्ला, पृथ्वी सिंह यादव, महेश विश्वकर्मा, विजय कुशवाहा, वेद यादव, शबीउद्दीन, प्रदीप खरे, अरशद कादरी, जेपी राठौर आदि रहे।