जालौन। खनुवां प्रीमियम क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को कृष्णा इलेवन जालौन और अकोढ़ी टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में कृष्णा इलेवन ने 19 रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रयांश को मिला जिन्होंने तीन विकेट हासिल करने के साथ 10 रन भी बनाए।
अकोढ़ी टीम के कप्तान प्रशांत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। कृष्णा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 111 रन बनाए। टीम के प्रकाश ने 10, आशुतोष ने 16, शंशाक 15, अंकित राजा 16, रामजी ने 13 और शिवम ने 10 रनों का योगदान दिया। 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अकोढ़ी टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर बल्लेबाज छोटू और सोहिम ने 55 रनों की साझेदारी की जिसमें छोटू ने 28 और सोहिम ने 27 रन का योगदान दिया।
हालांकि इनके आउट होने के बाद अकोढ़ी टीम के अन्य बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं जोड़ सके और पूरी टीम 92 रनों पर ऑलआउट हो गई। जालौन टीम के गेंदबाजों में प्रयांश ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि रामजी और रिंकू ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच के दौरान अंपायर के तौर पर पंकज पटेल और राहुल पटेल मौजूद रहे। यहां पर समिति के अध्यक्ष राहुल पटेल, उपाध्यक्ष लल्लूराम, कोषाध्यक्ष रितिक पटेल, राजबहादुर आदि रहे।