कोंच। पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को फेरबदल करते हुए कोंच कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया। उनकी जगह एसओजी प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह को कोंच कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दरअसल, अजीत सिंह बीमार चल रहे हैं। वहीं, ब्रजेश बहादुर सिंह इससे पहले कई महत्वपूर्ण मामलों के खुलासे में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। डकोर कोतवाली में तैनाती के बाद उन्हें एसओजी की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। उन्होंने कहा कि वह लोगों से संवाद कर अपराध को कम करने का प्रयास करेंगे। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि ब्रजेश बहादुर सिंह को कोंच कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।