फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दस्तक, झमाझम बरसात

Wed, 22 Jun 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसून ने जिले में बुधवार सुबह दस्तक दे दी। सुबह छह बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश करीब दो घंटे तक होती रही। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक रिमझिम फुहारें लोगों ने तन और मन को सराबोर करती रही। शहरियों ने भी मानसून का स्वागत किया और झमाझम बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया पर भी मानसून आने पर एक दूसरे को बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। अधिकांश लोगों
विज्ञापन


ने सुबह के वक्त घरों में बैठ कर मानसून आने का लुत्फ उठाया। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम में उमस बढ़ गई। इससे लोगों को थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। पहली बारिश ने सूखा प्रभावित किसानों के मन में भी उम्मीद की किरण जगा दी।     बुधवार की सुबह साढे़ पांच बजे से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। छह बजे तक झमाझम बारिश होने लगी। इसके बाद दो घंटे तक झमाझम

बारिश का दौर जारी रहा। इसकेे बाद दोपहर 12 बजे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। मानसून की दस्तक से छह घंटे तक मौसम सुहाना रहा और आसमानों में बादल छाए रहे। सुबह 8 बजे तक लोग घरों में कैद होकर मौसम का लुत्फ उठाते रहे। इसके बाद रिमझिम बारिश में भीगते हुए सैर पर भी निकले। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद मौसम में फिर से परिवर्तन हुआ और तेज धूप की वजह से लोगों को उमस
विज्ञापन


भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ा। वहीं मानसून केे दस्तक होते ही सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे को मानसून आने की बधाई देते रहे। उधर बरसों से सूखा झेल रहे किसानों को भी उम्मीद की किरण

दिखाई देने लगी। बारिश की बूंदों से खुश हुए किसानों ने खेतों का रुख करने का मन बना लिया है। उनका कहना है कि इस बार अच्छी बारिश हो जाए तो खेती से कुछ तो पिछले नुकसान की भरपाई हो जाए। फिलहाल बारिश से उनके चेहरे खिले हुए हैं और बुआई की तैयारी में जुट गए हैं।

पालिका के दावे फेल, उफनाए नाले
बुधवार को मानसून के दस्तक देने के साथ ही नगर पालिका के तमाम दावों की पोल भी खुल गई। पहली बारिश में ही शहर के नाले व नालियां उफना गईं। इससे शहरियों की चिंताएं भी बढ़ने लगीं है। लोगों को यह डर सता रहा है कि जब पहली बारिश में यह हाल है तो आने वाले समय में स्थिति क्या होगी।
 
पोल में उतरा करंट, गाय मरी
भारी बारिश के बीच नईबस्ती इलाके में एक बिजली के पोल में करंट उतर आया। इससे वहां से गुजर रही एक गाय करंट की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठी। बुधवार सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही थी। इसी बीच नईबस्ती इलाके के जवाहर नगर में राहुल दुबे एट वाले के मकान के पास लगे बिजली के पोल में करंट उतर आया। उसी वक्त सूर्यकांत धनौरा की गाय गुजर रही थी जो पोल से चिपककर मर गई। बता दें कि जहां चबूतरे के किनारे पोल लगा है वहां मोहल्ले के बच्चे खेलते रहते हैं। बारिश की वजह से वहां कोई बच्चा नहीं था वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जिस वक्त घटना हुई लोगों ने सप्लाई बंद करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें