मोबाइल रिचार्ज करवाने गए युवकाें का दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दुकानदार ने अपने परिजनाें को बुला लिया और दोनाें पर लाठियाें से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से दुकान बंद कर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायलाें की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर
कार्रवाई की बात कही है। काेंच कोतवाली के मुहल्ला पटेलनगर निवासी वैभव यादव (25) अपने साथी शिवम् (30) के साथ बाइक से रविवार को उरई आया था। सोमवार को देर शाम करीब आठ बजे वह बाइक से वापस अपने घर काेंच जा रहे थे। तभी उन्हाेंने एट थाना क्षेत्र के गांव हरदोई गूजर में गांव के बाहर मोबाइल रिचार्ज की दुकान पर रिचार्ज कराया। युवकाें का आरोप है कि दुकानदार अधिक
पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर दुकानदार व उनके बीच मारपीट हो गई। जैसे ही यह सूचना परिजनाें को हुई तो वह हाथाें में डंडा लेकर आ गए और दोनाें युवकों को घेर कर लाठियाें से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के दुकानदाराें ने दोनाें को बचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलाें की तहरीर पर दबंग हमलवाराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।