फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चेती क्योस्क शाखा, लोगों ने जाम लगाया

Wed, 30 Nov 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
खाताधारकों को समझाते हुये एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंदी होने के चलते बुधवार की सुबह से ही इलाहाबाद बैंक की क्योस्क शाखा पर लोगों की भारी भीड उमड़ी। यहां एसडीएम की चेतावनी के बावजूद खाते खुलवाने में हो रही अवैध वसूली को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया व बैंक के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मुईनउल इस्लाम ने जाम जगाए लोगों को समझाया। बैंक मित्र को
विज्ञापन


अवैध वसूली को लेकर एक बार फिर कड़ी फटकार लगाई। बैंक कर्मचारी से कहकर तत्काल बैंक शाखा के खाता खुलवाने के लिए केवल सौ रुपये लेने का पोस्टर चस्पा कराया। इलाहाबाद बैंक की क्योस्क शाखा में खाते खुलवाने के नाम पर की जा रही 20 से 50 रुपये की अवैध वसूली पर मंगलवार को एसडीएम ने बैंकमित्रों को कड़ी फटकार लगाई थी। साथ ही

एफआईआर दर्ज कराने तक की हिदायत दी थी। इसका बैंक मित्रों पर कोई असर नहीं हुआ। बुधवार को एक बार फिर बैंक कर्मियों ने अवैध वसूली शुरू कर दी। इससे नाराज लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया और बैंक मित्रों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी मुईनउल इस्लाम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। उन्होनें एक
विज्ञापन


बार फिर कड़ी चेतावनी देते हुए बैंक मित्रों को जमकर फटकार लगाई। उन्हाेंने लोगों को बताया कि केवल सौ रूपये से ही खाते खोले जाएंगे। इस दौरान बैंक के बाहर उन्होंने इस संदर्भ में एक सूचनापत्र चस्पा भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें