फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बोतलें चुराने के विरोध में हत्या का संदेह

विज्ञापन
मृतक राम श्री की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सिरसाकलार (जालौन)। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही संदिग्ध युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह का कहना है कि अनुमान है कि शराब की बोतलें चुराने का विरोध करने पर ही महिला की चार्जर के तार से गला दबाकर हत्या की गई है। शातिर की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार शाम ग्राम टिकरा निवासी रिटायर्ड फौजी मातादीन की पत्नी रामश्री (53) की उन्हीं के घर के भीतर चार्जर के तार से गला कसकर हत्या कर दी गई थी। पास ही शराब की भरी हुई बोतलें पड़ी थीं, जबकि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने बताया कि मातादीन की ही एक महिला रिश्तेदार ने गांव के शातिर गब्बर को दोपहर के वक्त उनके घर के पास खड़े देखा था।
मातादीन घर पर शौक के लिए शराब की बोतलें भी रखते थे। बोतलें चारपाई के नीचे एक गत्ते में रखी रहती थीं। वही बोतलें चारपाई पर बिखरी मिली। इसलिए मातादीन को शक है कि हो न हो गब्बर घर में बोतलें चोरी करने आया होगा और जब पत्नी ने उसे देखकर विरोध किया तो उसने पास लगे चार्जर से रामश्री का गला घोंट दिया। गब्बर शराब का लती है और पहले भी घरों में चोरी करते पकड़ा जा चुका है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल शक के आधार पर गब्बर के खिलाफ एपआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें