रामपुरा। विकास खंड के बीआरसी कार्यालय टीहर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम उम्र के बच्चों ने दौड़, खो-खो, वॉलीबॉल, कुश्ती, फुटबॉल तथा क्रिकेट आदि खेलों में हिस्सा लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जायघा की टीम विजेता बनी। 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय नगरा की छात्रा चाहत पाल ने बाजी मारी। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मजीठ की छात्राओं ने खो-खो में बाजी मारी। इस दौरान उदय करन राजपूत, राजेंद्र, विनोद सिंह गौतम, कमलेश पाल, राजकुमार यादव, कप्तान सिंह, नितिन आनंद पाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)