फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुरुष में कानपुर नगर, महिला में जालौन की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कानपुर जोन के 28वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच मंगलवार को खेले गए। पुरुष वर्ग में कानपुर नगर व महिला वर्ग में जालौन की टीम विजयी रही। डीआईजी झांसी ने विजयी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नौ जिलों से 11 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग की टीम जालौन का कानपुर से मुकाबला हुआ। इसमें टीम ने कानपुर नगर को दो गोल से हरा दिया। इसके बाद पुरुष वर्ग में जालौन और कानपुर नगर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें कानपुर नगर की टीम ने दो गोल करके जालौन की टीम को 2-0 से हरा दिया। समापन डीआईजी झांसी केशव कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार लगी रहती है, लेकिन खेल को हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए।
उपविजेता टीम अपने प्रदर्शन में सुधार लाकर आगे की तैयारी करें। जिन टीमों ने विजय श्री हासिल की है वह भी निरंतर अभ्यास करती रहें, ताकि उत्तर प्रदेश पुलिस की और से आयोजित होने वाली आगे की प्रतियोगिताओं में भी आपका प्रदर्शन बेहतर बना रहे। खिलाड़ियों को डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ, दुर्गेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डीआईजी ने सभी विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ सिटी अर्चना सिंह, सीओ कालपी एके सिंह, सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद, सीओ लाइन उमेश पांडे, कोतवाल अरुण कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें