उरई। जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को इंदिरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक खिलाड़ी मोहम्मद बॉबी ने किया। बालिका वर्ग की फ्लोर इवेंट में कोमल ने पहला, अन्या ने दूसरा और रूही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बीम इवेंट में श्वेता प्रथम, अर्पिता द्वितीय और माही तृतीय रहीं। वॉल्टिंग में कोकिल प्रथम, आन्या द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। अनइवन बार में काव्या ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऑलराउंडर इवेंट में कोमल पहले, श्वेता दूसरे और कोकिल तीसरे स्थान पर रहीं। व्यक्तिगत इवेंट में रूही ने प्रथम, संगम ने द्वितीय और नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज में अभय पहले, यादव दूसरे और शिवम सोनी तीसरे स्थान पर रहे। वॉल्टिंग हॉर्स में राज ने पहला, मयंक ने दूसरा और आयुष अग्रवाल ने तीसरा स्थान पाया। पॉमेल हॉर्स में अंकुश ने पहला, ईशान ने दूसरा और ऋतिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिंग इवेंट में अंशु प्रथम, निखिल द्वितीय और अभय जाटव तृतीय रहे।
पैरेलल बार में राज सोनी ने प्रथम, अमन ने द्वितीय और नैतिक ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि होरिजेंटल बार में साहिल पहले, अंश वर्मा दूसरे और आर्यन सोनी तीसरे स्थान पर रहे। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी और प्रतिसार निरीक्षक पारस चौधरी रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के समापन पर क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 50 बालक व बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में महेंद्र नाथ पटेल, जिम्नास्टिक कोच पल्लवी यादव, सुरेंद्र कौर, मोहम्मद जीशान, मुकेश भारती, राजेंद्र पाल और सनी गोयल शामिल रहे।