फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति में काम आएगा ‘कामधेनु’ का धन

विज्ञापन
कामधेनु गुल्लक खउलवाते एसडीएम अशोक कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। गायों और गोवंशों के साथ होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने में ‘कामधेनुु’ से प्राप्त होने वाला धन काम आएगा। यह बात रविवार को एसडीएम अशोक कुमार ने अपने कक्ष में रखी गई ‘कामधेनु’ गुल्लक को खोलते हुए कही।
विज्ञापन

कोंच एसडीएम ने जिस ‘कामधेनु’ गुल्लक को अपने कक्ष में रखा था उसे रविवार को जब खोला गया तो उसमें जमा पंद्रह हजार रुपये निकाले गए। एसडीएम ने मीडिया की मौजूदगी में दूसरी बार गुल्लक खोली और उसमें निकली रकम को लेकर बताया कि यह धन गायों और गोवंशों की आपातकालीन व्यवस्थाओं के लिए इकट्ठा किया जा रहा है। मालूम हो कि योगी सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार गोशालाओं या गो आश्रय स्थलों में रहने वाली गायों और गोवंशों के चारा पानी के लिए एसडीएम ने अपने चैंबर में एक ‘कामधेनु’ गुल्लक रखवाई थी ताकि उसमें आम जन भी अपना योगदान देकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें। इसे पहली बार 7 फरवरी को खोला गया था तब दस हजार रुपये निकले थे। रविवार को दूसरी बार गुल्लक खोली गई तो 15हजार की सहयोग राशि निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें