फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने पांच महिला वेंडरों को पकड़ा, पुरुष भागने में सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे की तमाम कोशिशों के बावजूद अवैध वेंडरों पर लगाम नहीं लग रही है। पुरुषों के साथ महिला वेंडर भी झांसी कानपुर रूट की ट्रेनों में पर दौड़ रही है। रविवार को आरपीएफ ने अभियान चलाकर पांच महिला वेंडरों को पकड़ा। जबकि कई पुरुष वेंडर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

रेलवे ने अवैध वेंडरों का संचालन रोकने के लिए 30 दर्जन से अधिक ट्रेनों में साइड पेंट्रीकार की सुविधा शुरू की थी। तब रेलवे के अधिकारियों ने दावा किया था कि ट्रेनों में अवैध वेंडरों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। रविवार सुबह एर्नाकुलम से बरौनी जाने वाली राप्ती सागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नंबर 12522 में छापामार अभियान चलाकर शहर के इंदिरानगर निवासी बच्ची, बिट्टी और हीरा तथा जालौन के मोहल्ला बैठगंज निवासी गुड्डन एवं सिरसाकलार की सावित्री को गुटखा, चना और खानपान सामग्री बेचते पकड़ लिया। जबकि कुछ पुरुष वेंडर भागने में सफल रहे। आरपीएफ दरोगा किशनलाल और ओमवीर ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ छापेमारी कर महिला वेंडरों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई है। यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें