फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कालपी विधायक ने नहीं दिखाई मरीजों की सहायता में दिलचस्पी

Sat, 09 Nov 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मरीजों को इलाज के लिए मदद देने में माधौगढ़ विधायक सबसे आगे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपनी निधि से करीब 18 लाख रुपये मरीजों को इलाज के लिए दिए हैं। जबकि सदर विधायक ने भी करीब दस लाख की राशि मरीजों को दी है। लेकिन कालपी विधायक ने अपनी निधि से एक व्यक्ति की मदद की, लेकिन उसका भी भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


मरीजों की इलाज में सहायता करने के लिए प्रत्येक विधायक को 25 लाख रुपये मिलते हैं। लेकिन इस निधि को माननीय कम ही खर्च करते हैं। जिले में तीन विधायक हैं। इसमें माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने अपनी निधि से कार्यकाल के दौरान 18 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भी अपनी निधि से करीब 10 लाख रुपये खर्च किए हैं। जबकि कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने इस निधि से एक व्यक्ति की मदद की, लेकिन जिसमें भी उसका भुगतान नहीं हो पाया है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि मरीजों को इलाज में अधिक रुपये की आवश्यकता होती है। इससे अपनी निधि से वह केवल कुछ ही लोगों की मदद कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया में भी लोगों को समय लग जाता है। इसलिए वह मुख्यमंत्री राहत कोष से लोगों की मदद करते हैं। बताया कि वह अभी तक 280 लोगों को करीब तीन करोड़ रुपये की सहायता दिलवा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें