फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी हाईवे चौड़ीकरण की कवायद तेज

Sat, 31 Oct 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
अड़चनों व जमीन के विवादों के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कालपी हाईवे चौड़ीकरण के कार्य में जुट गया है। निकट भविष्य में कालपी हाईवे का चौड़ीकरण करके सिक्स लाइन करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। नगर से दूर मदारपुर, गौशाला, ईदगाह केे पीछे से रोड निकालने के लिए जिम्मेदार अफसर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार नया
विज्ञापन


बाईपास सिक्स लाइन हाईवे बनाने में लागत भी कम आएगी और जमीन संबंधी कोई दिक्कत भी नहीं होगी। मालूम हो कि वर्ष 2003 में झांसी-कानपुर केे बीच सड़क चौड़ीकरण परियोजना का काम शुरू हुआ था लेकिन 12 वर्ष केे बाद भी जिम्मेदार लोग कालपी की पौने दो किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण नहीं करा पाए। सड़क किनारे बसे प्रभावित व्यक्तियों की जमीन व

भवनों के मुआवजे को लेकर भूमि अध्यापित अधिकारी, एडीएम व उच्च न्यायालय में मुकदमे में विचाराधीन हैं। इसकेे अलावा इकाई के जिम्मेदार अफसरों व इंजीनियरों के खिलाफ नगर पालिका चेयरमैन कमर अहमद व प्रभावित व्यक्ति प्रशांत सिंह अलग-अलग दो आपराधिक मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। इन पर अब तक कोई निर्णय नहीं आया है। भूमि एवं भवन केे मुआवजे के मामले अभी निपटते नहीं दिख रहे हैं।      
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आटा टोल प्लाजा में टोल टैक्स की वसूली भी दो साल पहले से शुरू कर दी है। कालपी नगर में आ रही सड़क चौड़ीकरण की दिक्कतों को समझकर प्राधिकरण ने अब अपना इरादा बदल दिया है। कार्यदायी संस्था के एक सीनियर साइट इंजीनियर ने बताया कि कालपी में फ्लाईओवर के स्थान पर बाईपास बनाने में बजट भी कम आएगा।

कालपी में फ्लाईओवर बनाने के लिए 60-70 करोड़ रुपये व्यय करना पड़ेगा। नई कार्ययोजना के तहत यमुना नदी में पुल बनाना पड़ेगा। नई योजना बनी तो कानपुर देहात के दौलतपुर गांव के पीछे, मदारपुर, ईदगाह के पीछे, गौशाला के पीछे जोल्हूपुर केे नजदीक से सिक्स लाइन बाईपास का निर्माण होगा, इसके लिए इंजीनियरों ने एक बार फिर सर्वे कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें