फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों संग निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
जालौन में कलश यात्रा के दौरान मौजूद महिलाएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में होने वाले शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुई। बैंड-बाजा व घोड़े के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और मंदिरों से होकर यज्ञ स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला चुर्खीबाल में स्थित मंदिर पर 12 से 20 फरवरी तक नौ दिवसीय नौ कुंडीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत कलश यात्रा से हुई। नगर के बड़ी माता मंदिर व द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष भक्त एकत्रित हुए। दोपहर लगभग दो बजे मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने कलश का पूजन किया।
बाद में 251 महिलाओं ने कलश में जल भरकर उसे श्रद्धा के साथ सिर पर रखा। वनखंडी धाम कालपी के महंत जमुनादास महाराज के नेतृत्व में पीली साड़ी में महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए आगे बढ़ी तो भक्ति की बयार बहने लगी। बैंड बाजों की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे। भक्तों की भीड़ ‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो’ नारे लगाते हुए चल रही थी।
विज्ञापन

यात्रा के पीछे रथ पर सवार भगवान शंकर, राम लक्ष्मण और मता सीता, हनुमान, विद्या की देवी सरस्वती आदि की झांकियां आकर्षण में रहीं। यात्रा के यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर यज्ञाचार्य मनीष पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का शुभारंभ कराया। यज्ञ मंडप में बनाए गए नौ हवन कुंडों में अग्नि प्रज्वलित करने के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधि-विधान से किया गया।
यात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, संजू खत्री, अनिल याज्ञिक, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष थोपन यादव, दीपू त्रिपाठी, अधिवक्ता उमेश दीक्षित, पुजारी ब्रजेश तिवारी, आचार्य पं.महेश दुबे, निखिल कृष्ण शास्त्रीू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें