फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जेदारों को नोटिस, अभियान चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी(जालौन)। एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने नगर के मुख्य बाजार में 100 से ज्यादा कब्जेदारों को चिह्नित किया है। इन्हें नोटिस जारी किया गया है। ईओ (अधिशासी अधिकारी) का कहना है कि नोटिस की अवधि समाप्त होते ही अभियान चलाकर मुख्य बाजार से कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार में इन दिनों पैदल चलना मुश्किल है। नगर पालिका की नाली व फुटपाथ पर भी लोगों ने कब्जा कर रखा है। दुकानें सड़क तक लगाई जा रही हैं। लोगों ने लंबे-लंबे टिनशेड डाल रखे हैं। इससे बाजार में पार्किंग तक की जगह नहीं बचती है। आए दिन जाम लगता है। जाम हाईवे तक पहुंचने से बाजार के हालात नारकीय हो जाते हैं। एसडीएम जयेंद्र कुमार ने बाजार का हाल देख नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पालिका को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम के आदेश के बाद नगर पालिका ने हरीगंज काली देवी मंदिर से जुलैटि बाजार, फुल पॉवर चौराहे होते हुए मुख्य बाजार व वन विभाग कार्यालय अमलतास तक सर्वे कराया। इस दौरान एक सैकड़ा से अधिक अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया गया।
ईओ सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि कब्जेदारों को 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद हरीगंज काली देवी मंदिर से वन विभाग कार्यालय अमलतास तक अभियान चलाकर कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें