फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था चौपट, प्रदेश में जंगलराज: मनोज पांडे

विज्ञापन
पिंडारी मोड़ के पास विधायक मनोज पांडेय का स्वागत करते सपाई। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच(उरई)। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक डॉक्टर मनोज पांडे का शुक्रवार को पिंडारी मोड़ पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। जंगलराज कायम है।
विज्ञापन

समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनोज पांडे के काफिले के कानपुर-झांसी हाईवे पर पिंडारी मोड़ के पास रुकते ही सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। नारेबाजी भी की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉक्टर मृदुल दांतरे, हरिश्चंद्र तिवारी, अमित यादव, रामानंद कुशवाहा, अमन सक्सेना, शादाब, आंशू,आदिल खान, राजू महाराज, कृष्णकांत, सचिन दुबे, विकास साहू, मोहित, दीपू सोनी, हेमंत,रामजी, चंद्रकुमार, हिमांशु राठौर, महेंद्र सिंह आदि ने माल्यार्पण कर पगड़ी पहनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। नौजवान बेरोजगार हैं। किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। यूपी में सपा की सरकार बनना जरूरी है। सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में भाजपा सरकार फीता काटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें