माधौगढ़(जालौन)। कालाबाजारी के लिए ट्रक से जालौन ले जाए जा रहे सरकारी चावल की जांच कर रहे पूर्ति अधिकारी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रेंढऱ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मास्टर माइंड फरार है।
गुरुवार रात 135.20 क्विंटल सरकारी चावल ट्रक से बेचने के लिए जालौन ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर रेंढऱ प्रभारी घनश्याम सिंह ने ट्रक को पकड़कर थाने में खड़ा करा दिया था। पूर्ति अधिकारी कमल सिंह ने देर रात तक जांच की। सरकारी चावल बेचने ले जा रहे विनय कुमार पुत्र भिखारी निवासी रूरा, अशोक पुत्र देवी दीन निवासी खजुरी थाना नदीगांव व मास्टर माइंड मनोज कुमार पुत्र किशोरीलाल निवासी रूरा के खिलाफ रेंढऱ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने विनय व अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।
रेंढऱ एसओ योगेंद्र पटेल का कहना है कि मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।