फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी ,जेवर समेत तीन लाख का माल ले गए चोर

विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच(उरई)। शुक्रवार रात नया गांधीनगर में कुशवाहा ट्रांसपोर्ट के पीछे एक घर से चोरों ने नगदी, जेवरों समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। पेशे से चालक घर के मालिक को लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

नया गांधीनगर निवासी अमित कुमार पांचाल पुत्र केशरीनंदन ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है। वह शुक्रवार को गाड़ी की बुकिंग लेकर झांसी गया था। पत्नी घर में अकेली थी। गर्मी होने से वह छत पर सो रही थीं। रात में दो बजे वह झांसी से लौैटकर घर पहुंचा। सामान फैला देखकर वह दंग रह गया। कमरे में रखी अलमारी टूटी पड़ी थी।
भैंस खरीदनेे के लिए रखे गए अस्सी हजार रुपये, सोने का एक हार, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठी, जंजीर और चांदी की पांच जोड़ी पायल गायब थीं। चोर लगभग तीन लाख का माल ले गए हैं। सूचना पर इलाकाई चौकी इंचार्ज मदनपाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें