मुहम्मदाबाद (जालौन)। उरई से राठ सवारियां लेकर जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। इससे बस में चीख पुकार मच गई। सवारियों ने खिड़की से निकलकर जान बचाई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर डकोर की यूपी 100 मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उरई से रविवार की सुबह करीब आठ बजे एक प्राइवेट बस सवारियों को लेकर राठ जा रही थी।
बस चालक बगल में बैठे अपने साथी से बात कर रहा था। सवारियाें ने चालक को मना किया लेकिन वह नहीं माना और बस मुहम्मदाबाद गांव के पास अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। इससे बस में चीख पुकार मच गई। हादसे में नीलेश (30) निवासी उरई, शिवाकांती निवासी इंद्रानगर उरई, कमल (36) राठ, सागर (20) व वासुदेव निवासी गांधीनगर काेंच गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आधा दर्जन अन्य सवारियां चुटहिल हो र्गइं। हादसे के बाद बस का चालक व खलासी फरार हो गए। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगाें को बाहर निकाला। सूचना पाकर यूपी 100 मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।