फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र और सपना क्रॉस कंट्री रेस में अव्वल

Wed, 05 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
छात्राओं की रेस को हरी झंडी दिखाते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्व विद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों की 12.5 किमी रेस में अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर के जितेंद्र कुमार तथा छात्राओं की 6 किमी रेस में आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी की सपना राजपूत पहले पायदान पर रही। रेस के अतिथियों ने दोनों स्टार्ट प्वाइंट्स पर हरी झंडी दिखा कर रेस शुरू कराई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बुंदेलखंड विश्व विद्यालय झांसी द्वारा कोंच के मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय को मेजबानी सौंपे जाने के बाद अंतर विश्वविद्यालयीय क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें महिला वर्ग से पांच महाविद्यालयों की 14 छात्राओं और पुरुष वर्ग से 19 महाविद्यालयों के कुल 39 छात्रों ने सहभागिता की।

दोनों रेसों के लिए अलग अलग दूरियां निर्धारित की गई थीं। छात्राओं के लिये रेस की दूरी 6 किमी रखी गई थी और नदीगांव रोड पर नक्टेला की बंबी से अतिथियों कालेज प्रबंध समिति के कार्यकारी प्रबंधक हरीशंकर लोहिया, मंत्री ओमशंकर अग्रवाल, सदस्य सुशील दूरवार, प्रभूदयाल गौतम, प्रदीप शुक्ला ने हरी झंडी दिखाई गई। इस रेस में आर्य कन्या महाविद्यालय
विज्ञापन


झांसी की सपना राजपूत प्रथम, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय प्रेमनगर झांसी की उमेश कुमारी राजपूत द्वितीय तथा बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी की कल्पना तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा भी अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इन सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन ने रेस की सफलता पर सभी को बधाई

देते हुये आभार जताया। इस दौरान लोकेंद्र सिंह, डा. दिनेश उदैनिया, डा. जयशंकर तिवारी, डा. मनोज तिवारी, डा. रतनदीप अवस्थी, कुलदीप, जगदीश, वंदना अग्रवाल, डा. सुरेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, अभिषेक रिछारिया, राजेश अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें