फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य सही न होने पर जेई को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कान्हा गोशाला में लगातार मिल रहीं शिकायतों पर मंडलायुक्त के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया और साथ ही ठेकेदारों द्वारा कराए गए निर्माण कार्य सही न होने पर जेई को फटकार लगाई।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता झांसी एके गुप्ता व एक्सईएन झांसी शाह आलम ने बताया कि वह अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। टीम ने भूसा स्टाक मवेशियों की उपस्थित सहित निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निर्माण बोर्ड न होने पर नाराजगी व्यक्त की, स्टाफ रूम, चहारदीवारी सहित निर्माणाधीन नाली के ईंट के नमूने लिए, जिन्हें परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया।
टीम के सदस्यों ने कहा कि लगातार कान्हा गौशाला में अव्यवस्थाओं की शिकायत मिल रही है उसकी भी जांच की गई है। सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि को भेज दिया गया है, लेकिन निर्माण कार्य अभी भी पूरा नहीं है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने टीम को बताया कि जिन ठेकेदारों ने अभी तक अपने कार्य पूर्ण नही कराए है उनको नोटिस भिजवा दिए गए है साथ ही ठेकेदारों का 10 प्रतिशत भुगतान भी रोका गया है।
विज्ञापन

गोशाला में अब नाली व खड़ंजा निर्माण ही शेष बचा है । साथ ही शासन स्तर से गोशाला के लिए पांच सदस्यीय समिति भी गठित की गई है। इस दौरान चेयरमैन मो. जमीर आलम, राधा बल्लभ चतुर्वेदी, रामबाबू , गजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी व समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें