फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, दवाएं की वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। बासा खाने से गुरुवार को 29 लोग उल्टी दस्त से ग्रस्त हो गए। परिजनों ने आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया, हालत खराब होने पर डाक्टर ने 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मरीजों को अस्पताल में इलाज कर घर भेज दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी रामेंद्र पचौरी ने बताया कि मामला फूड प्वाइजनिंग का था। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर पीड़ित लोगों को गोली वितरित की गई।
विज्ञापन

बता देें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव मिझौना के कारसदेव के स्थान पर भंडारे का आयोजन बुधवार को किया गया था। दूसरे दिन गुरुवार को भंडारे का बचा खाना हुआ खाना गांव के लोगों में बांट दिया गया। जिसके खाने से दोपहर को ग्रामीणों को उल्टी दस्त होने लगे। परिजनों ने आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया था। डा. रामेंद्र पचौरी ने एक स्वास्थ्य टीम गांव भेज दिया।
टीम ने गांव में दवाइयां वितरित की। बासा खाने में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह, सीओ राहुल पांडेय अस्पताल पहुंचकर जानकारी लेते रहे। डा. रामेंद्र पचौरी का कहना है कि गांव में टीम भेजकर जांच करा ली गई है। अब कोई व्यक्ति फूड प्वाइजनिंग से ग्रस्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें