फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में सौहार्द बिगाडने वाले दोनों पक्षों के तीन तीन लोगों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बावली गांव में तीन दिन पहले दो समुदायों में डीजे को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान के साथ दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद वहां शनिवार की दोपहर गांव में पंचायत के बाद बने तालाब पर मछली पकड़ने को लेकर फिर से दोनों समुदाय के लोग सामने-आमने आ गए और जमकर विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया था।
वहीं पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर किशोरी लाल पुत्र छितौले, ऋतिक पुत्र संतोष, मोहित पुत्र सतीश, शनि, राहुल पुत्र किशोरीलाल, रंजीज पुत्र रामबाबू, अंशूपुत्र रामराज व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं दूसरे पक्ष के मकसूद खां, इसलाम खां, शैनूद, गुलशाद, हशरत अली, अलताफ अली, शानू व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ लड़ाई झगड़ा मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया था। इस पर पुलिस ने इस्लाम खां, मकसूद खां, शैनूल खां, मोहित, ऋतक व किशोरी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरुण वर्मा का कहना है कि अन्य उपद्रवियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं
कार की टक्कर से मासूम की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौैंद । सड़क पार कर रही छह वर्षीय मासूम कार की टक्कर से घायल हो र्गई। राहगीरों ने घायल को कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब यह सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। वहीं कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जालौन-औरैया मार्ग पर स्थित इटहागांव निवासी सर्वेश निषाद की छह वर्षीय पुत्री पार्वती रविवार की सुबह अपनी बुआ प्रीति को लेने सड़क पर गई थी। जब वह बुआ के साथ सड़क पार कर रही थी तभी औरैया की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे मासूम सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीर आनन-फानन में उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचे। जहां डाक्टर अरुण तिवारी ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। जब यह खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया और परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पिता सर्वेश ने रो रोकर बताया कि आज उसकी लाड़ली बेटी का जन्म दिन था। जिसमें उसने सभी रिश्तेदारों को बुलाया था। काफी जश्न के साथ जन्मदिन की तैयारियां चल रही थी तभी पार्वती अपनी बुआ को सड़क पर लेने चली गई और यह हादसा हो गया। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। सर्वेश के एक बेटा व एक बेटी ही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें