फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में चोरों ने तीनों घरों को बनाया निशाना लाखों के जेवर नगदी किए पार

विज्ञापन
बिखरा सामान दिखाती ग्रह स्वामी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
फोटो नंबर-8-चोरों के बाद सामान दिखाती वृद्धा।
विज्ञापन

फोटो नंबर-9-घर में बिखरे पड़े कपड़े व टूटा बक्शा दिखाता युवक।
चोरों ने तीन घरों से जेवर-नगदी उड़ाई
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिहोनी गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। चोरों ने गांव के तीन घरों में घुसकर बक्से व अलमारी से सोने चांदी के जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह जब गृह स्वामी जागे तो सामान फैला देख उनके होश उड़ गए। घर से जेवर व नगदी गायब देख इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने जांच पड़ताल कर गृह स्वामी व आसपास के लोगों से पूछताछ की। दो लोगों ने तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहोनी में शनिवार रात चोर रामऔतार कुशवाहा पुत्र नत्थू के गैराज की कुंडी काटकर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से से नगद व जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद गांव में ही सौ मीटर दूर लाल सिंह पुत्र सुखलाल के घर को निशाना बनाया। शौचालय के रास्ते होते हुए उसके घर के अंदर गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चुराने के बाद चोर बोरेलाल कुशवाहा पुत्र सुखू के पशुबाड़े में घुसे और वहां कुछ न मिलने पर पूजाघर में रखे दो चांदी के सिक्के ले गए। गृह स्वामियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि चोरी का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती का चोरों ने उठाया फायदा
माधौगढ़। गांव में पुलिस गश्त न होने व बिजली कटौती का चोरों ने फायदा उठाया। बिजली न आने पर रामऔतार पत्नी रामबेटी, लाल सिंह पत्नी संगीता, बच्चों के साथ छत पर सोते रहे, चोर चोरी करते रहे। बोरेलाल रात दो बजे पशुबाड़ा में जानवर देखने गए। दरवाजा की कुंडी कटी देख शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें