उरई। वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति के तत्वावधान में रजिस्ट्री ऑफिस के पास बने ग्राउंड में रविवार को सर्वजातीय सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 11 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। समारोह में समिति की ओर से वर-वधू को घरेलू उपयोग में काम आना वाला सामान भी दिया गया।
वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति के जिलाध्यक्ष हमीद शाह कादरी ने कहा कि फिजूलखर्ची और दहेज प्रथा रोकने के लिए वर्ष 2014 से वे हर साल इस तरह की शादी समारोह कराते हैं।
भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप दुबे, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य संजीव कठेरिया, यूसुफ आदि ने कहा कि देखादेखी में कई बार लोग शादी के लिए कर्ज ले लेते हैं। कई मजबूर माता-पिता बेटी और बेटे की शादी के लिए परेशान रहते हैं। इस तरह के आयोजनों से जरूरतमंदों को लाभ मिलता है।
इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह, जुल्फिकार अहमद, मगन मंसूरी, दरयाब सिंह, लाल सिंह पांचाल, शब्बीर मंसूरी, वीरसिंह राठौर, रमेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन अशरफ मंसूरी ने किया।
इन जोड़ों ने एक-दूसरे का साथ निभाना स्वीकार किया
सानू संग रिजवाना, भूरे संग रिहाना, शाहिद संग जूली, अलताफ संग सुहाना, मोहम्मद फिरोज संग नाजो, सद्दाम संग साहिबा, रिहासत संग नाजिया, फैजान संग इरम फात्मा ने निकाह कबूल किया तो किशन सिंह संग नैना, सोनू संग अंजना, हरीशंकर संग भाग्यश्री ने सात फेरे लेकर जीवन भर संग रहने की कसमें खाईं।