फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: अवैध शराब बेचने से रोकने पर किया था पुलिस पर हमला, 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, चार महिलाएं भी नामजद

Sun, 14 Mar 2021 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
पुलिस से हाथापाई करती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन में कालपी कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर में शनिवार शाम अवैध शराब पकड़ने गए पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर हाथापाई करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित सिपाही की तहरीर पर 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इनमें चार महिलाओं सहित 17 नामजद और आठ अज्ञात लोग शामिल हैं। इनके खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, 7 सीएलए सहित विभिन्न संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। उधर, गांव में घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

हमले के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शनिवार की देर शाम ज्ञान भारती चौकी के सिपाही महावीर व राजकमल ग्राम शाहजहांपुर में अवैध शराब की सूचना पर गए थे। वहां अवैध शराब बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने सिपाही महावीर को बंधक बनाकर हाथापाई की थी।
विज्ञापन


सूचना पर चौकी इंचार्ज अमित प्रताप फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के साथ हाथापाई व हंगामे का वीडियो भी वायरल हुआ है। हाथापाई में बाद घायल सिपाही महावीर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गांव की चार महिलाओं व अजय, उमेश, संतोष, गोविंद पांडे, हरिश्चंद्र, मोहित, सुमित, जगदेव सिंह सहित 17 नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में बड़ी मात्रा में फोर्स तैनात किया गया है। हमले के आरोपी अभी पुलिस के पकड़ से दूर हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें