फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी आते ही बिजली ने रुलाया, कटौती से दिनचर्या प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली ने रूलाना शुरू कर दिया है। दिन में कई बार बिजली आने जाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ऐसे में लोग आने वाले दिनों को लेकर चिंतित हो रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी की अभी शुरूआत हुई है लेकिन बिजली ने अभी से नगरवासियों को रूलाना शुरू कर दिया है। सर्दी में भी हालांकि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप तहसील स्तर पर 20 घंटे की आपूर्ति नहीं मिली। अब गर्मी की शुरूआत में ही बिजली की आवाजाही शुरू हो गई है। दिन में कई बार बिजली के आने जाने से नगर को मुश्किल से 15 घंटे भी बिजली मिल पा रही है। बिजली आती भी है तो आना जाना लगा रहता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक आइटम विक्रेता दुकानदारों के साथ ही जिन घरों में इनवर्टर नहीं लगा है उन्हें भी परेशानी हो रही है। बिजली उपभोक्ता अरविंद, विपुल, प्रतीककांत, अक्षत, लला महाराज आदि ने बताया कि गर्मी की शुरूआत में ही बिजली का यह हाल है ऐसे में जब गर्मी अपने चरम पर होगी तब क्या हाल होगा यह सोचकर अभी से चिंता सताने लगती है। कई बार फॉल्ट के नाम पर तो कभी ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग के नाम पर दिन में कई बार बिजली की कटौती की जाती है। उन्होंने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि शेड्यूल के अनुसार बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें