उरई। झांसी मंडल की 69 वीं मंडल स्तरीय तीरंदाजी माध्यमिक विद्यालयी चयन प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें ललितपुर का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह राजपूत ने किया। चयन ट्रायल में झांसी, ललितपुर व जालौन के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें अंडर 14 में जीआईसी ललितपुर के अर्पित, अंडर 17 बालिका वर्ग में जीजीआईसी ललितपुर की दीप्ति, अंडर 17 बालक वर्ग में जीआईसी ललितपुर के अवनेेंद्र कुमार, आकाश व शिवम ने बाजी मारी। , अंडर 19 बालक वर्ग में लक्ष्मणदास दमेले इंटर कॉलेज मऊरानीपुर के ब्रजभूषण सिंह, प्रद्युम्न, 19 वर्षीय बालक वर्ग में जीआईसी ललितपुर के साहिल ने सटीक निशाना साधा। इन सभी का का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया। यह प्रदेशीय प्रतियोगिता 17 से 19 अगस्त तक वाराणसी में संपन्न होगी। निर्णायक मंडल में खेल शिक्षक महेंद्र नाथ पटेल, मिथलेश सिंह रहे। इस दौरान अजय राजपूत, नितेंद्र राजपूत, जितेंद्र वर्मा, श्रीकांत आदि खेल शिक्षक मौजूद रहे।