फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान कार्यालय की बाउंड्री टूटी, महाप्रबंधक नाराज

विज्ञापन
जल संस्थान का निरीक्षण करतीं मंजू रानी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी(उरई)। झांसी डिवीजन जल संस्थान झांसी की महाप्रबंधक मंजू रानी गुप्ता ने शनिवार को जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जल संस्थान कार्यालय कैंपस की टूटी बाउंड्री देखकर नाराजगी जताई। नई बाउंड्री बनवाने के लिए अवर अभियंता को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को दिन में तीन बजे जल संस्थान की महाप्रबंधक मंजू रानी गुप्ता कार्यालय पहुंचीं। इससे हड़कंप मच गया। अवर अभियंता सभापति यादव मौके पर मौजूद मिले। उन्होंने अवर अभियंता से पेयजल आपूर्ति के बारे में पूछताछ की। पेयजल बिलों की वसूली सहित कई बिंदुओं पर जानकारी ली। अवर अभियंता ने बताया कि नगर में दो ओवरहेड टैंक हैं। लगभग एक दर्जन नलकूपों से पेयजल आपूर्ति की जाती है। उन्होंने अवर अभियंता से कहा कि वह जनता को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करें। समस्याएं से उन्हें अवगत कराएं। इसके बाद उन्होंने जल संस्थान कार्यालय कैंपस का निरीक्षण किया। कैंपस के अंदर खराब पड़े हैंडपंपको सही कराने के निर्देश दिए। जगह-जगह टूटी बाउंड्री को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। अवर अभियंता को पूरे कार्यालय की नई बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान जल संस्थान कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें