फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी विधेयक वापस लेने की मांग उठाई

विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देने जाते भाकियू (भानु) संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

मंडल झांसी अध्यक्ष पीएन द्विवेदी, महेंद्र कुमार, जितेंद्र, जयपाल, विवेक पटेल, मदन यादव, नागेंद्र कुलश्रेष्ठ, राहुल द्विवेदी, जयसिंह, नितेंद्र कुमार आदि ने किसान विरोधी तीनों अध्यादेश वापस लेने की मांग की। दो बच्चों का कानून लागू करने की भी मांग रखी। किसान नेताओं का कहना है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश है कि फसल का दाम उत्पादन लागत में पचास प्रतिशत लाभांश जोड़कर तय किया जाए। इस सिफारिश को लागू करने की भाजपा की घोषणा को देखते हुए किसानों ने वोट दिया था। भाजपा सरकार बनने के बाद किसान विरोधी अध्यादेश लागू कर रही है। यह ठीक नहीं है। मांग पूरी न होने पर संगठन विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें