उरई। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीडीओ निशांत पांडेय ने की। कार्यक्रम में किसानों ने नहर, बिजली और पानी की समस्याओं के साथ आवारा गोवंश की बढ़ती परेशानी को प्रमुखता से उठाया।
किसानों ने कहा कि पिछले किसान दिवस में उठाई गई कई समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हो सका है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। डीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा। इस दौरान बलराम लंबरदार, राजवीर जादौन, डीडी कृषि एसके उत्तम सहित अन्य किसान व अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)